बीना: कृषि उपज मंडी के सामने लगा जैविक हाट बाजार, किसान और शहरवासी दोनों उत्साहित
Bina, Sagar | May 24, 2026 बिना विकासखंड में कृषि उपज मंडी के सामने हर रविवार सजता है एक अनोखा जैविक हाट बाजार। जहां रसायन मुक्त ताजी सब्जियां और फल न सिर्फ किसानों की आमदनी बढ़ा रहे हैं, बल्कि शहरवासियों को भी मिल रही है शुद्ध स्वास्थ्य की दावत।शासन के निर्देश पर कृषि विभाग की निगरानी में आयोजित यह जैविक हाट बाजार अब 6 महीने पूरे कर चुका है।