गड़हनी: गड़हनी में आपसी भाईचारे और अमन-चैन के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा का त्योहार
गड़हनी में गुरुवार को सुबह जमा मस्जिद में सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने ईद उल अजहा पर नमाज अदा किस। साथ ही समाज व देश में अमन चैन व शांति सौहार्द को ले दुआ भी की। नमाज के बाद सभी लोगों ने अपने घर जाकर बकरे की कुर्बानी की और एक दूसरे के साथ गले मिल मुबारकबाद भी दिया। नमाज के समय गड़हनी जामा मस्जिद में चरपोखरी थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ मुस्तैद थे।