खरगोन जिले की खलटाका चौकी पुलिस ने किसान के बाड़े से भैंस चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी समीर पिता याकूब खान मेवाती (23) निवासी नयानगर बालसमुद को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी की गई 80 हजार रुपये कीमत की भैंस बरामद की है। साथ ही चोरी में इस्तेमाल किया गया करीब 3 लाख रुपये का सुपर कैरी टेम्पो वाहन भी जब्त किया गया।