कागारौल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम रीछवा थाना जगनेर निवासी महावीर पुत्र खिल्लोराम का ऑटो में छूटा बैग सुरक्षित वापस कराया। बताया गया कि महावीर का बैग एक ऑटो में रह गया था। सूचना मिलते ही कागारौल पुलिस सक्रिय हुई और ऑटो चालक से तुरंत संपर्क किया गया। उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार की सूझबूझ से कुछ ही समय में बैग बरामद कर संबंधित व्यक्ति को सौप दिया