घोसी: घोसी पुलिस ने चैती पीपर गांव में हुई गोलीबारी के मामले में फरार अभियुक्त के घर इश्तिहार चिपकाए
घोसी पुलिस ने चैती पीपर गोलीकांड के फरार अभियुक्तों के घर जाकर इश्तिहार चिपकाए। इस मौके पर घोसी पुलिस ने सभी अभियुक्तों को दो दिनों के अंदर हाजिर होने की बात कही। हाजिर नहीं होने के बाद उनके घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।