रामपुर: टिहरी ख्वाजा मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान युवक की मौत
Rampur, Rampur | Jun 28, 2025 टिहरी ख्वाजा मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह 8:00 बजे की है। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी रख दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात पिकअप चालक फरार है। थाना खजुरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।