खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य जिले के 44 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से शासन के निर्देशानुसार किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 1 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्धारित है।जिले में 27 हजार 949 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से 20 हजार 508 किसानों ने अब तक 1 लाख 25 हजार 883 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया है,84 प्रतिशत कार्य हो चुका है ।