देवघर: देवघर के स्थानीय केकेएन स्टेडियम में 65वीं सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
केकेएन स्टेडियम में गुरुवार सुबह 10:00 बजे 65वीं सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि यह प्रतियोगिता प्रखंड या जिला स्तर पर नहीं,बल्कि विभिन्न स्कूलों के बीच आयोजित की जाती है,जिसमें स्कूल टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती हैं