फुलवरिया: माड़ीपुर नहर में छलांग लगा रहे लड़कों को पुलिस ने खदेड़ा, इंस्टाग्राम रिल के चक्कर में मौत की छलांग लग रहे किशोर,
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बटोरने की सनक युवाओं की जान पर भारी पड़ रही है। इंस्टाग्राम के चक्कर में युवक मौत की छलांग लग रहे हैं। ताजा मामला फुलवरिया थाना माड़ीपुर नहर पुल का है। जहां कुछ किशोर नाहर के पुल से बह रहे पानी में छलांग लग रहे थे ।गनीमत रही कि एन वक्त पर फुलवरिया थाना की गस्ती गाड़ी वहां पहुंच गई और वहां से सभी को खदेड़ा तथा चेतावनी दी।