छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्दी में गुरुवार रात मातर त्योहार के बीच दो पड़ोसियों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने पड़ोसी के सिर पर टंगिया से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आए दो रिश्तेदार भी घायल हो गए।