नानपारा: नानपारा के ननकुदास ठाकुर मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन, नगर में निकाली गई शोभा यात्रा
नगर के पुरानी बाजार स्थित ननकुदास ठाकुर मंदिर में राम दरबार, राधा-कृष्ण और बालाजी की नई प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर में एक शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व मंदिर समिति द्वारा नगर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया।