कवर्धा: कबीरधाम जिले में सुचारू रूप से हो रही धान खरीदी, अब तक 79,514 किसानों ने बेचा 4,28,792 मी.टन धान
कबीरधाम जिले में धान खरीदी कार्य सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। जिले के 79 हजार 514 किसानों द्वारा अब तक कुल 4 लाख 28 हजार 792 मीट्रिक टन धान विक्रय किया जा चुका है। इसके