महाराजगंज: NPHC हरपुर महंथ में क्षय रोगी हेल्थ कैम्प में 141 मरीजों की जांच की गई, निःशुल्क दवा का वितरण किया गया
रविवार दोपहर 2:00 बजे तक मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के अंतर्गत न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपुर महंत में क्षय रोगी हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कैम्प के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न चिकित्सीय जांचें कीं। 29 लोगों का बलगम परीक्षण तथा लगभग 100 लोगों का एक्स-रे कर टीबी की जांच की ग