जयपुर: भजनलाल सरकार ने प्रशासनिक बेड़े में बड़ा फेरबदल किया, 65 (IAS) अफसरों के तबादले, जयपुर के नए कलक्टर संदेश नायक होंगे
Jaipur, Jaipur | Apr 1, 2026 राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रशासनिक बेड़े में बड़ा फेरबदल करते हुए रात 65 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय राजधानी जयपुर का कलेक्टर बदलना रहा।अब संदेश नायक आईएएस जयपुर के नए जिला कलेक्टर होंगे 2011 बैच के तेज तर्रार आईएएस संदेश नायक वर्तमान में मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में काम कर रहे थे।कई बड़ी चुनौतियां होंगी।