खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। आरोप है कि जैतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बीड़ निवासी 26 वर्षीय युवक नीतेश ने पहले सोशल मीडिया के जरिए 29 वर्षीय युवती से दोस्ती की और फिर शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।