बहराइच: धरसवा के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी ठोकर, हादसे में बुजुर्ग की हुई मौत
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत धरसवा के पास साइकिल सवाल बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी थी। इस हादसे में बुजुर्ग घायल हो गया था। इलाज के लिए परिजन लखनऊ लेकर जा ही रहे थे। कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया था। पुलिस जांच में जुड़ गई है।