मिली जानकारी के अनुसार ईसागढ़ पुलिस को शुक्रवार को रात लगभग 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि खैराई दयालपुर गांव में कोई हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से खैराई दयालपुर निवासी संतोष आदिवासी उम्र 43 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।