गिरिडीह: नीट परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक ने रविवार को 1 बजे HE हाई स्कूल समेत जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने HE हाई स्कूल, पचंबा हाई स्कूल एवं सर जेसी बोस स्कूल सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।