मंदसौर: मंदसौर कोर्ट रोड पर सड़कों पर हो रहे गड्ढे के कारण एक अभिभाषक की मौत के बाद रोड पर बैठकर किया प्रदर्शन,
मंदसौर कोर्ट रोड पर सड़क के गड्ढों के विरोध में अभिभाषकों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। अभिभाषक डॉ. राघवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि हाल ही में सड़क हादसे में एक अधिवक्ता की मौत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हुई,प्रदर्शन के दौरान यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं,