नाथनगर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर रेलवे पिलर संख्या 309/22 और 309/24 के बीच संदिग्ध अवस्था में रखे चार बोरे से भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की गई है। यह कार्रवाई लाइन पेट्रोलिंग गश्ती दल द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार, रेलवे लाइन पर नियमित पेट्रोलिंग के दौरान एसआई सजीव कुमार झा के नेतृत्व में आफ पोस्ट भागलपुर ने की कार्रवाई।