बलिया: डुमरी गांव में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे 14 वर्षीय किशोर मजदूर की करंट लगने से हुई मौत
Ballia, Ballia | Jun 17, 2026 बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में बुधवार को हादसे में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे 14 वर्षीय किशोर मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।