निमार्णाधीन शौचालय की टंकी में तराई देने के दौरान फिसलकर गिरे सैदपुर नगर के वार्ड संख्या 12 निवासी युवा व्यवसायी सचिन जायसवाल की 4 दिनों तक चले गहन उपचार के दौरान अंततः रविवार को मौत हो गई। उनके निधन की जानकारी मिलते ही समूचे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सम्मिलित होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।