बहराइच: बहराइच जिले में यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों का किया चालान
जिले में यातायात पुलिस ने बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया वही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 7 डग्गामार वाहनों को सीज किया गया, जो औसत से ज्यादा सवारी बैठाकर ले जा रहे थे और उनके पास वैध कागजात नहीं थे।इसके अलावा, 4 वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने के कारण चालान की कार्रवाई की गई है।