बहराइच: डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने 125 परिवारों को जगह खाली करने की दी गई नोटिस वापस लेने की की मांग #jansamasya
बुधवार को कलेक्ट्रेट डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने वन विभाग की ओर से 125 परिवारों को जगह खाली करने के लिए दी गई नोटिस से वापस लेने की मांग की है। वन अधिकार कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी ने बुधवार शाम को बताया कि इस संबंध में उन्होंने ग्रामीणों के साथ एडीएम से मुलाकात की और न्याय की गुहार लगाई है। वही डीएफओ ने बताया कि अवैध अतिक्रमण को लेकर नोटिस दी गई है।