बहराइच: बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए सुनाई 20 साल की कारावास की सजा
पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता पॉकसो कोर्ट संत प्रताप सिंह ने बुधवार शाम को बताया कि घटना वर्ष 2016 की है। जब नवाबगंज थाने में घटना के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की गई थी। इस मामले में कोर्ट ने आज फैसला सुनाया है।