बैतूल नगर: पैदल सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, सिर में गंभीर चोट... जिला अस्पताल में उपचार जारी
बैतूल जिले में एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे बोरकुंड और दामदेही के बीच की है, जहां पैदल सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में काकड़िया खुर्द निवासी निलेश, पिता रतन, उम्र 26 वर्ष, के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को भीमपुर स्वास्थ्य