मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के अनगढ़ रोड पर बिजली के तार पर गिरा विशाल पेड़, आवागमन पूरी तरह से बाधित
कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के अनगढ़ रोड स्थित डॉक्टर बंगाली क्लीनिक के पास शनिवार व रविवार की देर रात एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। यह घटना बिना किसी आधी तूफान या बारिश की हुई। गनीमत रही की रात का समय होने के कारण कोई राहगीर मौजूद नहीं था। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। स्थानी लोगों ने नगर पालिका को सूचना दे दी है।