पहरुआ ग्राम में रहने वाले मासूम बच्चे को शराब में मिलाकर पिलाया गया पेट्रोल व डीजल, कटनी जिला अस्पताल में भर्ती
कटनी के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पहरुआ ग्राम में रहने वाले एक मासूम बच्चे को शराब में मिलाकर पेट्रोल व डीजल पिला दिया गया है जिसके चलते मासूम बच्चे की तबीयत खराब होना शुरू हो गई जैसे ही इस बात की जानकारी परिजनों को लगी तो फौरन ही उन्हें उपचार के लिए कटनी जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों के दौरान उनका उपचार किया जा रहा है