पिछोर: बांदा गांव में आग का तांडव, मजदूर सुखलाल विश्वकर्मा की झोपड़ी, अनाज, कपड़े स्वाहा, ग्रामीणों ने मांगा मुआवजा
शिवपुरी, पिछोर। ग्राम बांदा तहसील पिछोर में मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात्रि में लगभग सुबह 4:00 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने श्री सुखलाल विश्वकर्मा के परिवार का सबकुछ छीन लिया। छोटी सी झोपड़ी में दादी और बच्चे रहते थे। आग इतनी तेज थी कि खाने का अनाज, कपड़े, कूलर, खटिया सहित पूरा बसेरा जलकर राख हो गया। परिवार अब खुले आसमान के नीचे है। न सिर पर छत