चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के आकोपुर ग्राम में बेखौफ बदमाशों ने घर से बुलाकर एक 19 साल की लड़की को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राजो मिश्र की बेटी गुड़िया कुमारी को ग्रामीणों ने इलाज के लिए खोदावंदपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है।