पिड़ावा: उपखंड क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर, कहीं बारिश तो कहीं ओले गिरे
पिड़ावा उपखंड क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बाद से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है।क्षेत्र में सुबह से ही आसमान में हल्के बादल जाने लगे। दोपहर बाद से तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया और इसी बीच क्षेत्र में कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं-कहीं चने व मक्का के आकार के कुछ समय ओले भी गिरे।सोमवार शाम 5:30 बजे तक भी इसी तरह का मौसम बना रहा।