अरथूना: अरथुना क्षेत्र के संगरेश्वर नदी में नाव डूबने के मामले में 24 घंटे बाद भी युवक और बालक का नहीं मिला सुराग
अरथुना क्षेत्र के संगरेश्वर नदी में मंगलवार को नाव डूबने के मामले में 24 घंटे पहले हुवे हादसे के बाद अभी भी बुधवार शाम शाम 6 बजे बाद तक भी रेस्कयु अभियान जारी था। जिसमे लापता 21वर्षीय युवक और 8 वर्षीय बालक अभी भी लापता हे। हादसे के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी लापता दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।रेस्क्यू ऑपरेशन: सिविल डिफेंस की टीमें तलाश में जुटी हुई।