कांके: लालपुर थाना क्षेत्र में कुछ लड़कों ने बाइक का लॉक खोलने का किया प्रयास, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
Kanke, Ranchi | Dec 18, 2024 रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में कुछ लड़कों द्वारा बुधवार सुबह करीब दस बजे बाइक का लॉक खोलने का प्रयास किया गया। बाइक का लॉक खोलने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लड़के बाइक के पास कुछ देर खड़े रहे उसके बाद उन्होंने बाइक का लॉक खोलने का प्रयास किया। फिलहाल इस मामले में किसी ने भी पुलिस से शिकायत नहीं की है।