हनुमानगढ़ की इंदिरा गांधी नहर के 5 जनवरी 2026 के बाद जल रेगुलेशन को निर्धारित करने के लिए हुए बैठक बेनतीजा रही। कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं ने विभागीय अधिकारियों के रुख पर आपत्ति जताते हुए बैठक का बहिष्कार किया और मुख्य अभियंता कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। बैठक बेनतीजा रहने से रेगुलेशन भी तय नहीं हो पाया। अब आगामी बैठक 3 जनवरी को रखी गई है।