ब्यावर: गोविंदपुरा में भीषण गर्मी से लगी आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, अग्निशमन टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया
Beawar, Ajmer | Apr 21, 2026 ब्यावर। मंगलवार दोपहर 2 बजे जानकारी अनुसार क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गोविंदपुरा स्थित पीर बाबा स्थल के सामने मंगलवार दोपहर एक खाली प्लॉट में अचानक आग लग गई। तेज गर्मी और सूखी झाड़ियों के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के अन्य प्लॉट्स की ओर फैलने लगी। आग की लपटों के साथ उठते धुएं और गैस के गुबार