टिकारी: टिकारी स्थित नंदन बिगहा में ग्रामीण के आसामयिक निधन पर विधायक ने व्यक्त की शोक संवेदना, राजद के कई नेता रहे उपस्थित
Tikari, Gaya | Jun 9, 2026 टिकारी नगर परिषद स्थित नंदन बिगहा के वार्ड संख्या 17 निवासी गोपाल मिस्त्री के असामयिक निधन उपरांत विधायक अजय कुमार दांगी ने शोकाकुल परिजन से मंगलवार संध्या मुलाकात की। जहां परिजनों से से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। शोक व्यक्त करने वालों मे राजद के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।