कर्रा: पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव स्वर्गीय सोमा मुंडा के परिवार से मिलने खूँटी पहुंचे
Karra, Khunti | Jan 9, 2026 पूर्व आई पी एस एवं झारखंड सरकार के पूर्व वित्त मंत्री एवं वर्तमान लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव खूंटी पहुंचे और पहड़ा राजा स्वर्गीय सोमा मुंडा के मर्डर के संबंध में खूंटी एसपी मनीष टोप्पो से मुलाकात की और क्राइम कंट्रोल के विषय पर गहन चर्चा की । सोमा मुंडा को और उनके परिवार को न्याय मिले , दोषियों को पकड़ने और कड़ी करवाई करने के निर्देश दिए ।