गिरिडीह: बंदरकुपी में शादी में आया युवक बड़ाकर नदी में डूबने लगा, लोगों ने बचाया, सदर अस्पताल में इलाज जारी।
बंदर कुपी में शादी समारोह में कोडरमा से आया बसंत कुमार सिंह नहाने के दौरान बड़ाकर नदी में डूब रहा था। तुरंत इसे नदी से निकाल कर मंगलवार को 12 बजे इसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।जहां इसका इलाज चल रहा है।जानकारी के मुताबिक बसंत कुमार सिंह कोडरमा का रहने वाला है और शादी में शामिल होने बंदर कुपी आया था।