मनेर: मनेर के एक गांव से प्रेम प्रसंग मामले में फरार चल रही एक युवती को पुलिस ने किया बरामद, प्रेमी मौके से हुआ फरार
Maner, Patna | May 1, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से प्रेम प्रसंग मामले में फरार चली एक युवती को पुलिस ने पटना से बरामद की है। वहीं युवती के प्रेमी मौके से फरार पाया गया। जिसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग मामले में एक गांव से युवक और युवक फरार थे। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर युवती को पटना से बरामद की है।