मनेर: शेरपुर गांव में महिला की मौत पर ससुराल वालों ने किया दाह संस्कार, मायके वालों ने थाने में कराई शिकायत दर्ज
Maner, Patna | Apr 29, 2024 मनेर के शेरपुर गांव में महिला रेखा देवी की अचानक मौत हो गई। इसके बाद ससुराल वालों ने मृतका का गंगा घाट पर दाह संस्कार कर दिया। मामले की जानकारी होते ही मृतका के मायके वालों ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया कि बगैर सूचना दिए ही उनकी पुत्री का दाह संस्कार कर दिया गया। जोकि उनकी पुत्री की मौत संदिग्ध है। पुलिस ने मामले में कई लोगो को हिरासत में लिया है।