मनेर: शेरपुर गांव के पास बदमाशों ने वेल्डिंग शॉप पर तोड़फोड़ कर संचालक के साथ मारपीट कर किया घायल
Maner, Patna | Apr 30, 2024 मनेर के शेरपुर गांव के पास बदमाशों ने वेल्डिंग शॉप पर तोड़फोड़ करते हुए संचालक को मारपीट कर घायल कर दिया है। जहां घायल का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। घायल की पहचान शेरपुर गांव के रहने वाले वेल्डिंग शॉप के संचालक प्रमोद पांडे बताई जा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने लिखित शिकायत कर पुलिस से गुहार लगाई है।