बालोद: गूंजेगा गौ माता राष्ट्र माता अभियान: हजारों गौ भक्तों के साथ निकलेगी भव्य गौ कीर्तन यात्रा
Balod, Balod | Apr 26, 2026 संत समाज द्वारा देशभर में संचालित ‘गौ माता राष्ट्र माता’ अभियान के तहत बालोद नगर में सोमवार 27 अप्रैल को भव्य धार्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत गौ संरक्षण, गौ सम्मान और गौ माता को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष दर्जा दिलाने की मांग को लेकर जिलेभर से हजारों गौ भक्त, संत, आचार्य और गौ प्रेमी जुटेंगे।