गोपालगंज: पिपरा खास गांव के समीप अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल सदर अस्पताल में भर्ती।
उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपरा खास के समीप एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया