ब्यावरा: ब्यावरा में नटानी कैफे होटल में लगी भीषण आग, लाखों का नुक़सान
Biaora, Rajgarh | Jun 25, 2026 ब्यावरा में स्थित नटानी कैफे होटल में गुरुवार को सुबह साढ़े 4:00बजे करीब अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग के कारण होटल के अंदर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की सूचना मिलने पर ब्यावरा और बीनागंज की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। होटल संचालक विनोद प्रजापति ने बताया कि आग के कारण करें 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।