कुशलगढ़: वंदे गंगा अभियान में हेजा मोगजी में गूंजा जल संरक्षण संदेश, ग्रामीणों ने लिया संकल्प
राज्य सरकार के “वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान” के तहत सोमवार को सुबह 11 बजे कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव हेजा मोगजी, ग्राम पंचायत महुड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जल संरक्षण, भूजल संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। तहसीलदार हरीश सोनी ने वर्षा जल संचयन एवं जल बचाने के महत्व पर प्रकाश डाला!