भोरे: कोरेया गांव में हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, विभाग पर लापरवाही का लगा आरोप
थाना क्षेत्र के कोरेया गांव में हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह करीब 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान राजीव माझी के रूप में हुई है। मिले जानकारी के अनुसार नाथ मंदिर के समीप एक बन रहे मकान की छत पर काम करने के दौरान वह मजदूर हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।