डुमरी पंचायत समिति की बैठक मंगलवार को प्रखंड सभागार में प्रमुख जीवंती एक्का की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बीडीओ उमेश कुमार स्वासी ने समिति मद से चल रही सभी अधूरी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की और निर्देश दिया कि इन योजनाओं को शीघ्रता से पूरा किया जाए, ताकि विकास कार्यों में गति लाई जा सके।साथ ही बैठक बिकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।