पट्टी: बाबा बेलखरनाथ धाम पर एकादशी के पर्व पर आस्था का उमड़ा जन सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
पौराणिक शिव धाम बाबा बेलखरनाथ धाम में परम एकादशी के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के आरती के बाद गुरुवार को दिन में 10 बजे तक हजारों श्रद्धालुओं और कांवरियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़