बवानी खेड़ा: भिवानी के गांव कुंगड निवासी एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगों ने धोखाधड़ी करके ठगे 50754 रुपए पुलिस ने किया मामला दर्ज
नरेंद्र पुत्र संत कुमार गांव कुंगड निवासी ने पुलिस को बताया कि मेरे पास एक प्राइवेट बैंक का क्रेडिट कार्ड है। जिससे मेरे पास एक मोबाइल नंबर से फोन आया और सामने वाले व्यक्ति ने मुझे बोला कि मैं बैंक से बोल रहा हूं ,उसने बताया कि आपके क्रेडिट कार्ड से कुल 9240 रिवॉर्ड पॉइंट हो गए हैं जो आपको एक पॉइंट का ₹1 मिलेगा और उसने मुझे बातों में उलझा कर लिया ।