बवानी खेड़ा: पंचायत भवन में 16 फरवरी को आयोजित होने वाला बेंच कार्यक्रम स्थगित DPO वैशाली
कार्यक्रम अधिकारी वैशाली ने बताया कि 16 फरवरी को पंचायत भवन में पॉक्सो, गुमशुदा, बाल मजदूरी, बाल भिक्षावृत्ति, स्कूल संबंधी किसी दस्तावेज, आधार कार्ड, स्वास्थ्य संबंधी तथा मेडिकल सर्टिफिकेट, बच्चा गोद लेने में आने वाली समस्या जैसी बच्चों से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत को बेंच के सम्मुख रखनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते इस आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया ।